OCR बिल स्कैन से स्टॉक मैनेजमेंट

सप्लायर का बिल आए तो उसकी फोटो खींचिए। गणक का AI बिल पढ़कर माल, बैच, एक्सपायरी, मात्रा और रेट आपके स्टॉक में भर देता है। खाद, कीटनाशक और बीज की दुकान के लिए इन्वेंटरी मैनेजमेंट।

30 दिन मुफ़्त शुरू करेंWhatsApp पर पूछें

फोटो खींचिए, स्टॉक भरिए

AI बिल की फोटो को स्कैन (OCR) करके सप्लायर का नाम, GSTIN, बिल नंबर और तारीख़, कुल रकम, और हर माल की लाइन पढ़ता है। जो पढ़ने में शक होता है वह पीला दिखता है; आप जाँचकर सेव करते हैं। एक ही सप्लायर बिल नंबर दोबारा नहीं चढ़ता।

बैच और एक्सपायरी

हर बैच अपनी एक्सपायरी के साथ रखा जाता है। नज़दीक एक्सपायरी वाला माल पहले बेचने का इशारा मिलता है, और एक्सपायर माल बिक्री से अलग हो जाता है।

कम माल और ऑर्डर

ऐप बताता है क्या कम है और क्या मँगाना चाहिए, जो पहले से ऑर्डर में है उसे घटाकर, और एक टच में सप्लायर को ऑर्डर भेजता है।

खरीद रजिस्टर और वापसी

हर खरीद का रजिस्टर CA रिपोर्ट में जाता है। सप्लायर को माल लौटाना हो तो डेबिट नोट बनता है और स्टॉक अपने-आप घटता है।

आम सवाल

किस तरह के बिल पढ़ता है?

भारत के GST टैक्स इनवॉइस, जो सप्लायर या कंपनी दुकान को देती है। फोन से खींची फोटो (JPEG, PNG, WebP) चलती है।

अगर AI कुछ गलत पढ़ ले?

शक वाली लाइनें पीली दिखती हैं और सेव से पहले आप हर लाइन बदल सकते हैं। कुछ भी बिना आपकी जाँच के स्टॉक में नहीं जाता।

क्या हाथ से भी एंट्री हो सकती है?

हाँ। बिल की फोटो एक रास्ता है; माल हाथ से भी जोड़ा जा सकता है।

30 दिन मुफ़्त शुरू करें