खाद, कीटनाशक और बीज की दुकान के लिए बिलिंग और GST सॉफ़्टवेयर
गणक में बिल सेकंडों में बनता है, किसान को WhatsApp पर चला जाता है, और उधार, स्टॉक व GST अपने-आप ठीक रहते हैं। खाद, कीटनाशक और बीज के डीलर और रिटेलर के लिए बना बिलिंग सॉफ़्टवेयर।
बोलकर, लिखकर या टच से बिल
"रमेश को दो DAP और एक कोरागेन" बोलिए या लिखिए। AI बिल तैयार कर देता है, माल और भाव आपकी दुकान की सूची से मिलाकर। आप जाँचकर सेव करते हैं।
बिल WhatsApp पर
बिल सेव होते ही एक टच में किसान को WhatsApp पर भेजिए। किसान बिल और अपनी बाकी रकम एक लिंक पर देखता है। गलती हो तो बिल सुधारें: पुराना रद्द और नया बिल एक ही कदम में, और जमा हुई रकम साथ चलती है।
GST बिल और CA रिपोर्ट
गणक तीनों तरह की दुकानों के लिए बिल बनाता है, और CA के लिए महीने की रिपोर्ट व खरीद रजिस्टर तैयार रखता है। GST चालू करने से पहले अपने CA से पूछ लें।
- रेगुलर GST: टैक्स इनवॉइस
- कंपोज़िशन: बिल ऑफ सप्लाई
- GST नंबर नहीं: साधारण कैश मेमो
- बिक्री और खरीद की वापसी: क्रेडिट और डेबिट नोट
उधार का खाता
हर किसान का अलग खाता: कितना उधार, कितना जमा, कब से बाकी। 30 और 90 दिन से पुराना उधार अलग दिखता है और याद दिलाना एक बटन है। पुराने रजिस्टर के पन्ने की फोटो से भी खाते भरे जा सकते हैं।
आम सवाल
क्या गणक GST बिल बनाता है?
हाँ। रेगुलर, कंपोज़िशन और बिना GST, तीनों के लिए सही बिल, और CA के लिए रिपोर्ट। चालू करने से पहले अपने CA से पूछें।
किसान को बिल कैसे मिलता है?
WhatsApp पर एक लिंक के रूप में। किसान को कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना।
शुल्क कितना है?
पहले 30 दिन मुफ़्त, फिर ₹499 प्रति माह। कोई ऑटो-डेबिट नहीं।