रिफंड और रद्दीकरण नीति
यह बताती है कि गणक का शुल्क कब वापस होता है और सेवा कैसे रद्द करें।
मुफ़्त अवधि
पहले 30 दिन मुफ़्त हैं, इसलिए शुरू में कुछ चुकाना नहीं पड़ता।
मासिक शुल्क
₹499 का शुल्क एक महीने की सेवा के लिए है। महीना शुरू होने के बाद शुल्क वापस नहीं होता, पर आप कभी भी बंद कर सकते हैं और आगे कोई शुल्क नहीं लगेगा।
रद्दीकरण
गणक में कोई ऑटो-रिन्यू या ऑटो-डेबिट नहीं है। हर महीने का शुल्क आप ख़ुद UPI या भुगतान लिंक से देते हैं, इसलिए रद्द करने के लिए कुछ करना नहीं पड़ता: अगला शुल्क न दें, बस। चाहें तो ईमेल या WhatsApp पर लिखकर खाता बंद करवा सकते हैं।
शुल्क रुकने पर खाता केवल पढ़ने के लिए रहता है और आपका रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।
जो रिफंड होगा
दो बार कटा भुगतान, गलत रकम, या भुगतान के बावजूद सेवा चालू न होना: हम जाँचकर पैसा उसी माध्यम (UPI/बैंक) में 7 कार्य-दिवस में लौटा देंगे। रेफ़रल क्रेडिट नकद में नहीं दिया जाता।
रिफंड कैसे माँगें
[email protected] पर ईमेल करें या +91 90582 08668 पर फ़ोन करें, साथ में दुकान का नाम और भुगतान का UTR/ID बताएँ।
122, Tajpur Simbhalka, Shamli, Uttar Pradesh 247776, India
ईमेल: [email protected]
दुकान: +91 90582 08668 · WhatsApp: +91 82730 86559