गोपनीयता नीति
गणक (पहले गन्ना साथी) खाद-बीज-दवा के डीलरों का ऐप है, जिसमें दुकान और किसान के बीच WhatsApp संदेश भी चलते हैं। इसे NC Agri Solutions चलाती है।
हम क्या जमा करते हैं
दुकानें: दुकान और स्टाफ़ के नाम, फ़ोन नंबर, और बिक्री, उधार, स्टॉक व खरीद का वह रिकॉर्ड जो वे ख़ुद दर्ज करते हैं, जिसमें सप्लायर के बिल की फोटो भी शामिल है।
किसान: नाम, फ़ोन नंबर, फसल की जानकारी, दुकान के साथ खरीद और बाकी रकम, और WhatsApp पर भेजे संदेश, फोटो और आवाज़ के संदेश।
हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं
दुकान का रिकॉर्ड चलाने, दुकान के कहने पर संदेश भेजने, और किसान के सवाल के जवाब का ड्राफ़्ट बनाने के लिए। ड्राफ़्ट पहले दुकानदार को दिखता है; वह उसे देखकर, बदलकर भेजता है। कुछ हिस्सों में स्वचालित (AI) सेवाएँ सवाल का पाठ, फोटो और ज़रूरी दुकान की जानकारी पाती हैं। फ़ोन नंबर AI सेवाओं को नहीं भेजे जाते।
कौन देखता है
किसान की जानकारी उसकी दुकान को और सहायता के लिए हमें दिखती है। हम डेटा बेचते नहीं। संदेश WhatsApp (Meta) से गुज़रते हैं और उन पर Meta की शर्तें लागू होती हैं।
संदेश रोकना और डेटा हटवाना
संदेश बंद करने के लिए WhatsApp पर "मिटाओ" भेजें। अपना डेटा हटवाने के लिए [email protected] पर ईमेल करें या WhatsApp +91 82730 86559 पर लिखें। दुकान को जिस रिकॉर्ड की ज़रूरत है, वह उसके खातों में रह सकता है।
सुरक्षा
डेटा हमारे नियंत्रण वाले सर्वर पर रखा जाता है और केवल दुकान के स्टाफ़ व हमारी पहुँच में है। कोई भी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती।
बदलाव
नीति बदलने पर यह पन्ना अपडेट होगा।
122, Tajpur Simbhalka, Shamli, Uttar Pradesh 247776, India
ईमेल: [email protected]
दुकान: +91 90582 08668 · WhatsApp: +91 82730 86559