शर्तें और नियम

आख़िरी बदलाव: 2026-10-24

गणक NC Agri Solutions की सेवा है: दुकानों के लिए बिक्री, उधार, स्टॉक और खरीद का ऐप, और दुकान और किसान के बीच WhatsApp संदेश। इसका इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप ये शर्तें मानते हैं।

शुल्क

पहले 30 दिन मुफ़्त। फिर ₹499 प्रति माह, UPI या ऑनलाइन भुगतान लिंक से। शुल्क न देने पर खाता केवल पढ़ने के लिए रह जाता है; आपका रिकॉर्ड नहीं मिटता। देखें रिफंड और रद्दीकरण नीति।

आपकी ज़िम्मेदारी

दुकान अपने रिकॉर्ड, बिल और किसानों को भेजे संदेशों की ख़ुद ज़िम्मेदार है। AI के ड्राफ़्ट और फोटो से मिला अनुमान केवल सलाह हैं, विशेषज्ञ की जगह नहीं; भेजने से पहले उन्हें देखना और दवा की मात्रा व भाव तय करना दुकान का काम है।

सही PIN रखना और खाते की सुरक्षा आपकी ज़िम्मेदारी है। कानूनी बिल और GST का सही इस्तेमाल दुकान की ज़िम्मेदारी है; GST चालू करने से पहले अपने CA से पूछें।

सेवा की सीमा

हम सेवा को ठीक चलाने की कोशिश करते हैं, पर बिना रुकावट की गारंटी नहीं देते। कानून की अनुमति तक, किसी नुकसान के लिए हमारी ज़िम्मेदारी आपके दिए पिछले महीने के शुल्क तक सीमित है।

बंद करना

आप कभी भी इस्तेमाल बंद कर सकते हैं। गलत इस्तेमाल पर हम खाता बंद कर सकते हैं। डेटा हटवाने के लिए गोपनीयता नीति देखें। ये शर्तें भारत के कानून के अधीन हैं।