हमारे बारे में

आख़िरी बदलाव: 2026-10-24

गणक खाद-बीज-दवा के डीलरों के लिए बना ऐप है, और इसे NC Agri Solutions चलाती है।

हम क्या करते हैं

डीलर की रोज़ की ज़रूरतें एक ऐप में: सप्लायर के बिल की फोटो से स्टॉक एंट्री, बिल और उधार का हिसाब, एक्सपायरी और बैच, GST बिल, और दूसरे डीलर-वितरकों के साथ ऑर्डर। किसान WhatsApp पर फसल की फोटो या सवाल भेजता है, AI जवाब का ड्राफ़्ट बनाता है, और डीलर उसे देखकर, बदलकर भेजता है।

हम क्यों बनाते हैं

गणक एक असली खाद-बीज-दवा की दुकान चलाने के अनुभव से निकला है। कॉपी-रजिस्टर का हिसाब, उधार की याद और किसानों के बार-बार आते सवाल, ये रोज़ की दिक़्क़तें थीं। हम चाहते हैं कि डीलर का समय हिसाब में नहीं, अपने किसानों में लगे।

हमारे सिद्धांत

किसान तक जवाब डीलर के देखे बिना नहीं जाता। AI केवल ड्राफ़्ट बनाता है; दवा की मात्रा और भाव डीलर तय करता है।

आपका रिकॉर्ड आपका है। शुल्क न दें तो भी रिकॉर्ड मिटता नहीं, और हम डेटा बेचते नहीं।

सीधी क़ीमत। पहले 30 दिन मुफ़्त, फिर ₹499 प्रति माह, कोई छिपा शुल्क या ऑटो-डेबिट नहीं।

हमसे जुड़ें

सवाल हो या ऐप दिखवाना हो, संपर्क पन्ना देखें या WhatsApp पर लिखें।