AI से फसल रोग और कीट की पहचान, WhatsApp पर

किसान WhatsApp पर फसल की फोटो भेजता है। गणक की AI फोटो-जाँच संभावित रोग या कीट बताती है और जवाब का ड्राफ़्ट बनाती है, जिसे डीलर देखकर, बदलकर भेजता है। अभी गन्ने की फसल के लिए।

30 दिन मुफ़्त शुरू करेंWhatsApp पर पूछें

फोटो से रोग-कीट की पहचान

गणक की अपनी फोटो-जाँच फसल को रोग, कीट या स्वस्थ में बाँटती है और अधिकतम तीन संभावित कारण भरोसे के प्रतिशत के साथ बताती है। जवाब एक जाँची हुई जानकारी-सूची से बनता है, यानी हर फोटो पर मनमाना चैटबॉट जवाब नहीं।

डीलर की जाँच के बाद ही जवाब

AI सिर्फ़ ड्राफ़्ट बनाता है। ड्राफ़्ट डीलर के इनबॉक्स में आता है; डीलर रोग या कीट बदल सकता है, नया ड्राफ़्ट बनवा सकता है या ख़ुद लिख सकता है, और तब किसान को भेजता है। दवा की मात्रा और भाव डीलर तय करता है।

टेक्स्ट और आवाज़ के सवाल भी

किसान हिंदी, हिंग्लिश या English में लिख या बोल सकता है। आवाज़ का संदेश लिखित रूप में बदलकर डीलर को दिखता है।

सुरक्षा के नियम

लिखित और आवाज़ वाले जवाब में AI दवा की मात्रा नहीं बताता; वह दुकान बताती है। जवाब हमेशा किसान को दुकान या KVK से पुष्टि करने को कहता है, और प्रतिबंधित कीटनाशकों का नाम नहीं लिया जाता।

आम सवाल

कौन-सी फसलों के लिए है?

अभी गन्ना। दूसरी फसलें तभी जुड़ेंगी जब उनकी जाँची हुई जानकारी तैयार हो।

क्या यह कृषि विशेषज्ञ की जगह लेता है?

नहीं। यह सलाह और अनुमान है। फोटो से मिला नतीजा भरोसे के प्रतिशत के साथ आता है, और दुकानदार उसे देखकर ही किसान को भेजता है।

किसान को ऐप चाहिए?

नहीं, केवल WhatsApp।

30 दिन मुफ़्त शुरू करें